जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की पुरानी यादें
बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर की है। जीनत अमान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच जीनत ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पुरानी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म 'लावारिस' की फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'लावारिस 42 साल पहले 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी। यह एक ओल्ड स्कूल मसाला ब्लॉकबस्टर है, जिसमें एक अनाथ शख्स की कहानी को दिखाया गया है। इसके साथ इस मूवी में प्यार, धोखा और मर्डर जैसी थीम्स भी शामिल हैं।' जीनत अमान ने लिखा कि, 'जंपसूट्स उस टाइम काफी ट्रेंडिंग में थे और यह पर्पल सेट बहुत ही शानदार था।' जीनत अमान के द्वारा शेयर फोटो 'कब के बिछड़े हुए हम' आज गाने का है। जीनत अमान ने लिखा, 'अमित जी और मेरे बीच काम करने का काफी लंबा रिश्ता रहा है। मुझे लगता है कि हमारी एक अच्छी ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाने का एक कारण हमारा एक जैसा स्टाइल भी है। हम दोनों ही वक्त के बहुत पाबंद हैं और इस बात से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई एग्री होगा।'
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
