सोमवार और मंगलवार को ये उपाय करने से होंगे सभी दुख दूर

मानों तो सभी दिन शुभ हैं और ना मानों तो कोई भी नहीं लेकिन विभिन्न धर्म ग्रंथों के अनुसार कुछ खास दिनों में विशेष उपचार आपके दिनों को बदल सकता है। आपकी किस्मत संवार सकता है। मसलन सोमवार और मंगलवार को ये खास उपाय करने से लक्ष्मी हमेशा आशीर्वाद बनाए रखती है और कुबेर उस जातक का घर छोडकर कभी नहीं जाते-
- सोमवार- इस विशेष दिन हर काम में सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। अगर यह संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें। साथ ही ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। सफेद रूमाल साथ रखें।
- मंगलवार- इस दिन हनुमानजी के मंदिर जाना ना भूलें। साथ ही हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें और ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें।
- बुधवार- गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें। ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें।
- गुरुवार- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फू ल अर्पित करें। साथ ही ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पिला रूमाल साथ रखें।
- शुक्रवार- सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें। ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।
- शनिवार- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।
- रविवार- रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं फिर लाल फूल चढ़ाएं। आज ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।


Similar Post
-
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें ये खास उपाय, मिलेगा आशीर्वाद
महादेव को प्रिय श्रावण मास का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है, जिसे ले ...
-
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, गुरुवार, 03 जुलाई 2025। दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरना ...
-
शनिवार को रखा जाएगा कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत
- जानें तिथि, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय
आषाढ़ मास क ...