अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की फिल्म फिल्म ‘डार्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता राहुल शर्मा की आने वाली फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म ''डार्लिग'' का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।इस अवसर पर राहुल शर्मा, अक्षरा सिंह, रोहित सिंह मटरू, प्रदीप के शर्मा, रजनीश मिश्रा और प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार मौजूद रहे। डार्लिग बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म है।
राहुल शर्मा ने बताया कि फिल्म ''डार्लिग'' में मेरा किरदार आज के नौजवान का है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है। अक्षरा सिंह के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।अक्षरा के साथ स्क्रीन शेयर करके खुशी मिली। उन्होंने थ्रूआउट मुझे गाइड भी किया। अभिनय से लेकर कैरेक्टर को पोट्रे करने में मेरी मदद की। उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित था और नर्वस भी।
सिंह ने कहा कि बहुत सी फिल्में बनती हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में, लेकिन अधिकांश में यूथ को टारगेट नहीं कर पाते हैं। मैंने अबतक जो भी मुकाम हासिल किया है, उसमें यूथ का योगदान है। फिल्म डार्लिंग से आप और हम रिलेट कर सकते हैं। डार्लिंग अमेजिंग फिल्म है। रजनीश मिश्रा बेहतरीन निर्देशक हैं।उनके साथ मैं बहुत दिनों से फिल्म करना चाह रही थी। मैं इंतजार में थी कि उनके साथ काम करने का मौका मिले, जो इस फिल्म डार्लिंग में मिला। उनकी मेकिंग शानदार होती है। चाहे रोमांस हो, यह कुछ भी। वे कंप्लीट सिनेमा बनाते हैं। इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
