अनोखा टॉप पहनें घूमने निकल पड़ी शहनाज गिल

img

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वालीं शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ फैन-फॉलोइंग है। शहनाज जब भी अपनी कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं, प्रशंसा करने वालों की लाइन लग जाती है। 

वहीं शहनाज किसी सार्वजनिक स्थान में स्पॉट होती हैं तो लुक्स से लेकर प्रशंसक के साथ उनके बर्ताव के चर्चे चारों तरफ होते हैं। पिछली रात भी शहनाज गिल ग्लैमरस अवतार में एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां से उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहनाज गिल पिछली रात मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं, जहां वह व्हाइट पैंट के साथ सेक्सी ऑफ शॉल्डर टॉप में दिखाई दी। शहनाज गिल सेक्सी अदाओं के साथ-साथ अपनी खूबसूरत स्माइल से प्रशंसकों के दिलों पर जादू कर गईं। शहनाज गिल ने पिछली रात इवेंट के लिए स्टाइलिश और सेक्सी आउटफिट के साथ न्यूट्रल मेकअप एवं बालों को जूड़ा बनाकर स्टाइल किया था। शहनाज गिल का नया लुक देख प्रशंसक तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। 

वही शहनाज गिल जितना अपनी ग्लैमरस अदाओं से दिल जीतती हैं उससे अधिक उनका प्रशंसकों के लिए जो व्यवहार है वह लोगों को पसंद आता है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पैपराजी के सामने पोज करने के पश्चात् जब शहनाज गिल इवेंट प्लेस में एंट्री लेने जाने से पहले स्वयं चलकर प्रशंसक के पास आती हैं तथा उनके साथ फोटोज के लिए पोज करती हैं। शहनाज गिल का ये वीडियो इस समय छाया हुआ है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement