राणा दग्गुबाती के साथ नजर आयेंगी श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दक्षिण भारतीय स्टार राणा दग्गुबाती के साथ फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। यह किसी फिल्म के टीजर सा नजर आ रहा है। वीडियो में श्रद्धा कपूर और राणा दग्गुबाती नजर आ रहे हैं। वीडियो की स्टार्टिंग में लिखा आता है क्लेयर जोनी पेश करते हैं मोस्ट वांटेड। फिर स्टार्टिंग विद श्रद्धा कपूर के साथ श्रद्धा की एक झलक दिखाई जाती है और साथ ही राणा दग्गुबाती भी दिखाई देते हैं। वीडियो के एंड में लिखा आता है कि यह 1 जून 2023 को देशभर में रिलीज होने वाली है। वीडियो में श्रद्धा कपूर काफी डरी हुई और भागती नजर आती है, वहीं राणा दग्गुबाती पेंट सूट पहने किसी की तलाश में होते है। वीडियो के बैकग्राउंड में सिर्फ एक म्यूजिक सुनाई देता है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
