उर्वशी का कान स्टाइल: गले में मगरमच्छ डिजाइन वाला पहना नेकलेस
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। एक्ट्रेस पिंक ट्यूल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके गाउन को सिमा कॉउचर ने डिजाइन किया था। उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। दो मगरमच्छ डिजाइन वाले नेकलेस को कार्टियर ने डिजाइन किया। इसके साथ ही हाई बन बनाया हुआ था। एक्ट्रेस ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर सभी तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 76वें वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट की ओपनिंग.. उर्वशी फ्रेंच रिवेरा में परवीन बाबी की बायोपिक पेश करेंगी। उर्वशी एक फोटोकॉल लॉन्च इवेंट का हिस्सा होंगी, जहां उनके पास अपने किरदार का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा। यह इस बात की झलक देगा कि बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए आगे क्या है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
