कब है मासिक शिवरात्रि? यहाँ इससे जुड़ी जरुरी बातें
हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह की बेहद अहमियत है। इस महीने में कई ऐसे पर्व एवं त्योहार पड़ते हैं जिसकी अपनी अलग मान्यता होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान महादेव एवं माता पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है। इस दिन व्रत रखने से महादेव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में सुख समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है समस्त परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जेठ माह की चतुर्थी तिथि का आरम्भ 17 मई रात 10:28 पर आरम्भ होगा तथा अगले दिन 18 मई को रात्रि 9:42 पर इसका समापन होगा। इतना ही नहीं मासिक शिवरात्रि में शिव जी की पूजा रात में की जाती है। इस दिन कई दिव्य सहयोग भी बन रहे हैं त्रयोदशी के साथ-साथ चतुर्थी तिथि का भी सयोग इस दिन बन रहा है, जो बहुत लाभदायी माना जा रहा है ।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। विभिन्न परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान महादेव का रुद्राभिषेक करना भी बेहद लाभदायी माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान महादेव के शिवलिंग पर तांबे के लोटे में जल लेकर बेलपत्र, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, अक्षत सफेद चंदन इत्यादि चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान महादेव की खास कृपा बनी रहती है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
