'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में काम करेंगे अल्लू अर्जुन
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' पिछले 5 सालों से रुकी पड़ी है। पहले इस फिल्म में विक्की कौशल को साइन किया गया था। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन का चयन किया गया है। आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' मेगा बजट की फिल्म है। इस फिल्म में अश्वत्थामा को एक सुपरहीरो की तरह दिखाया जाएगा जिसके पास ऐसी अद्भुत शक्तियां होगी। वह कभी भी मर नहीं सकता है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को जियो स्टूडियों प्रोड्यूस कर रहे हैं।मेकर्स और अल्लू अर्जुन के बीच में कई चीजों पर बात हो चुकी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो अल्लू अर्जुन 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में काम करते नजर आ सकते हैं।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
