महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं एसएस राजामौली
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने ये फैसला लिया है कि मैं 4-5 फिल्में बनाने के बाद ही महाभारत पर काम शुरू करूंगा। मैं महाभारत को अपने अंदाज में बताउंगा। इसके लिए मैं पूरा एक साल रिसर्च करूंगा। इसके बाद ही इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाऊंगा। ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और इसे मैं 10 पार्ट्स की फिल्म में बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। मैं महाभारत बनाने की सतत यात्रा पर हूं, जैसे ही मुझे लगेगा मैं इस पर काम शुरू कर दूंगा। राजामौली ने बताया कि महाभारत के लिये इंटरनेट पर जिस स्टार कास्ट की बात की जा रही है वह सही नहीं है। राजामौली ने कहा कि वे महाभारत बनाना चाहते हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
