7 सितंबर को रिलीज होगी शाहरूख खान की जवान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान 07 सितंबर को रिलीज होगी। शाहरूख खान इन दिनों एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में काम कर रहे हैं, वहीं, फिल्म का निर्माण गौरी खान कर रही हैं। जवान फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जवान के पोस्टर में एक आदमी को भालेनुमा चीज लेकर आसमान से कूदते हुए देखा जा सकता है। उसके पूरे शरीर पर बैंडेज बांधी गई है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आखिरी रास्ता' से इंस्पायर्ड है, जो कमल हासन की फिल्म 'ओरु कैदियिन डायरी' रीमेक थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने इन फिल्मों पिता और पुत्र का डबल रोल किया था। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म 'जवान' में पिता और पुत्र का डबल रोल करते नजर आएंगे। फिल्म जवान में शाहरूख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 07 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
