बनाएं ''मखाना डोसा''

img

सामग्री:-

  • 2 कटोरी मखाना 
  • 2-3 आलू 
  • 1 टी स्पून जीरा 
  • 3-4 हरी मिर्च 
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा 
  • काली मिर्च 1/4 टी स्पून 
  • 1/2 टी स्पून देसी घी 
  • जरुरत के अनुसार तेल 
  • स्वादानुसार नमक 

ऐसे बनाएं मखाना डोसा:-

  • मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मखाने लें. फिर आप इसको पानी में डालकर लगभग 15-20 मिनट तक भिगोकर रख दें.
  • फिर आप इसको पानी से निकालकर मिक्सर जार में डालें. फिर आप इसमें बारीक हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक एवं थोड़ा सा पानी डालें.
  • फिर आप इसको अच्छी प्रकार से और ग्राइंड करके स्मूद गाढ़ा घोल तैयार करें. फिर आप तैयार घोल को एक बर्तन में निकालकर इसमें 1/2 टी स्पून देसी घी डालें.
  • फिर आप इसको लगभग 1-2 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें.
  • इसके बाद आप तैयार घोल को करीब 10 मिनट तक ढककर अलग रख दें. फिर आप उबले आलू को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
  • फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें.
  • फिर आप जीरा एवं हरी मिर्च डालकर भून लें.
  • इसके बाद आप इसमें मैश किए आलू डालें और अच्छी तरह से पकाएं.
  • तत्पश्चात, आप इसमें हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें. फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवा को लेकर थोड़े से तेल से ग्रीस करके गर्म करें.
  • फिर आप एक कटोरी में मखाने का घोल लें एवं तवे के बीच में गोलाकार फैलाएं.
  • इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से सेंक लें.
  • फिर आप डोसे के बीच में आलू की स्टफिंग करके डोसे को बंद कर दें.
  • अब आपका स्वाद एवं पोषण से भरपूर मखाना डोसा बनकर तैयार हो चुका है. 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement