कॉलर वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस में पति संग कहर ढाती हुई दिखाई दी प्रियंका

img

ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स, फैशन स्टेटमेंट्स और स्टाइल से लगातार फैंस का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को मेट गाला 2023 इवेंट में हुस्न का जलवा बिखेरते हुए भी देखा जा चुका है। इस  बीच वह पति निक जोनस संग जबरदस्त केमिस्ट्री बनाती हुई दिखाई दी। वहीं अब एक बार फिर प्रियंका अपने न्यू लुक को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने पति संग शानदार फोटोशूट करवाया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर दी है। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।

लुक्स के बारें में बात की जाए तो लेटेस्ट फोटोशूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रेड ड्रेस कैरी कर रखी है। थाई हाई स्लिट इस ड्रेस में अभिनेत्री बहुत  ग्लैमरस लग रही हैं। कॉलर वाली इस ड्रेस में ब्लैक टाई भी लगा रखी है। इसके साथ ही प्रियंका ने ब्लैक हाई हील्स भी पेयर की हैं।

overlay-cleverकानों में इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और फंकी हेयरस्टाइल से एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा कर रखा है। ओवरऑल लुक में प्रियंका का फैशन और स्टाइल देखने काबिल है। वहीं इस बीच निक जोनस ब्लैक पैंट कोट के साथ व्हाइट शूज में बहुत डैशिंग लग रहे हैं।  'निकयांका' एक दूसरे संग गजब केमिस्ट्री बनाते हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, कई फोटोज में प्रियंका अकेले ही किलर अंदाज में फैंस को इम्प्रेस करती हुई दिखाई दे रही है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जा चुकी है। इस सीरीज में एक्ट्रेस रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई दी थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement