होंडा ने अपनी नई मध्यम आकार की एसयूवी को ‘एलिवेट’ नाम दिया, अगले महीने पेश होगी
होंडा कार्स इंडिया अगले महीने बाजार में अपनी मध्यम आकार की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) उतारने जा रही है। कंपनी ने इस वाहन को ‘एलिवेट’ का नाम दिया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘वैश्विक मॉडल की तरह विकसित एलिवेट को अगले महीने वैश्विक रूप से पेश किया जाएगा।’’ कंपनी ने कहा कि एलिवेट को दुनियाभर में एसयूवी की भारी मांग को पूरा करने के लिए नए वैश्विक मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है। कंपनी ने बताया कि आगामी मॉडल को वैश्विक रूप से सबसे पहले भारत में पेश किया जाएगा। जापानी वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी होंडा कार्स इंडिया देश में फिलहाल सिर्फ दो मॉडल- ‘सिटी’ और ‘अमेज’ बेच रही है। कंपनी देश में तेजी से मजबूत हो रहे एसयूवी खंड में एलिवेट के साथ दोबारा प्रवेश करती दिख रही है। देश में कुल यात्री वाहनों में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी एसयूवी खंड की है।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
