नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी ने सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाना नाटू नाटू पर डांस किया है। नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ आरआरआर के गाने ''नाटू-नाटू'' पर डांस करती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में पद्मिनी और नीतू किसी के घर पर हैं। इस दौरान नीतू ब्लैक ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं पद्मिनी ने ब्लू टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना है। वीडियो शेयर करते हुए पद्मिनी ने कैप्शन में लिखा, ''मेरी पसंदीदा नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस।'' पद्मिनी और नीतू के इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
