204 करोड़ का नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में एन्ट्री की। कपल ब्लैक आउफिट में दिखाई दिया। प्रियंका का मेट गाला इवेंट 2023 लुक इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने डार्लिंग हसबैंड के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस बहुत एट्रेकटिव था जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं।
लेकिन क्या आप इस हार का मूल्य जानते है? तो चलिए हम बताते हैं कि एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस का असली मूल्य। प्रियंका ने मेट गाला 2023 में 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहन रखा था। वायरल हो रहे एक ट्वीट की मानें तो प्रियंका के नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 204 करोड़ रुपए कही जा रही है। ट्वीट में लिखा है, "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी भी होने जा रही है।" ख़ास बात तो यह है कि बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका सबसे जोरदार तालियों के साथ वेलकम किया गया। एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास भी थे। प्रियंका अपने डियर हसबैंड का हाथ थामे हुए गाला में पहुंची गई थी। इस बीच कपल ने साथ में रेड कार्पेट पर पोज देते हुए दिखाई दिया।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
