जवान में डबल रोल में नजर आयेंगे शाहरुख खान!
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान में डबल रोल में नजर आ सकते हैं। शाहरूख खान इन दिनों एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आखिरी रास्ता' से इंस्पायर्ड है, जो कमल हासन की फिल्म 'ओरु कैदियिन डायरी' रीमेक थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने इन फिल्मों पिता और पुत्र का डबल रोल किया था। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म 'जवान' में पिता और पुत्र का डबल रोल करते नजर आएंगे। फिल्म जवान में शाहरूख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म 'जवान' 02 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
