ऑक्सीजन मास्क लगाए हॉस्पिटल से वायरल हुई सामंथा की तस्वीर
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के चाहने वाले करोड़ों लोग शामिल है। वह आज यानी 28 अप्रैल को अपना 36वां सेलिब्रेट कर रही है। इस दौरान, समांथा की एक लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगी है, इसमें वह अपने चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखकर उनके फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, उनकी यह तस्वीर ऑटोइम्यून के लिए 'हाइपरबेरिक थेरेपी' के बीच की है।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 10 फोटोज साझा की है। पहली फोटो में वह मजह 16 वर्ष की नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में उनके दो डॉगी नजर आ रहे है। जबकि तीसरी फोटो में वह हॉस्पिटल में ऑक्सीन मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही है। यही तस्वीर देखकर फैंस अचानक चौंक गए कि आखिर उनको ये क्या हो गया। आपको बता दें डरने वाली कोई बात नहीं है। दरअसल, उन्होंने कुछ सबसे यादगार फोटोज भी साझा कर दी है। उनकी यह तस्वीर ऑटोइम्यून के लिए 'हाइपरबेरिक थेरेपी' के दौरान की है। एक्ट्रेस ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में कहा था कि उनमें मायोसाइटिस नामक बीमारी के बारें में जानकारी मिली है। मायोसाइटिस को एक ऑटोइम्यून स्थिति माना जाता है जिसमें शरीर की मांसपेशियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसके सामान्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, थकान, खाने-पीने में परेशानी और सांस लेने में कठिनाई होती है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
