बीएसएफ ने गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार भगाया
जालंधर, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023। पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरदासपुर सैक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन को फायरिंग कर वापस भागने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि अमृतसर सैक्टर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा के नजदीक खेतों में से मादक पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन के पांच छोटे पैकेट बरामद हुए हैं जिनका कुल वजन सात किलो 980 ग्राम है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
