अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा लीड रोल में हैं, जो हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन का रोल प्ले कर रही हैं। जिनके बाद में फातिमा बनने के सफर को दिखाया गया है।ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अदा शर्मा जो शालिनी उन्नीकृष्णनन बनी हैं वो एक नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी। लेकिन अब वो फातिमा बा और एक आईएसआईएस टेरर बन गई है, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। उसकी तरह ही 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई है। सभी को किडनैप कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। फिल्म 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म 05 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
