आवारा पागल दीवाना 2 में नजर आयेगी संजय दत्त-अरशद वारसी की जोड़ी
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अरशद वारसी की सुपरहिट जोड़ी सुपरहिट फिल्म आवारा पागल दीवाना 2 में नजर आ सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला सुपरहिट फिल्म आवारा पागल दीवाना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। आवारा पागल दीवाना में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉनी लीवर की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की एंट्री भी हो गई है। ऐसे में फिल्म में जबरदस्त धमाल होने वाला है। बताया जा रहा है कि फिरोज नाडियाडवाला कई अन्य कलाकारों को फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं। इस समय सभी टेक्निकल क्रू पर काम कर रहे हैं जिससे लोकेशन पर शूट अच्छी हो। फिरोज नाडियाडवाला कलाकारों के साथ बैठकर डेट पर काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष या अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
