बनाएं ''मूंग दाल के रस वड़े''

img

सामग्री-

  • 1/2 कप पीली मूंग दाल
  • 4 केसर के लच्छे 
  • 1 कप चीनी
  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 हरी इलायची
  • 1 कप वनस्पति तेल

मूंग दाल के रस वड़े बनाने की विधि- 

  • इसको बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भिगो दें। अब आप दाल को 3-4 बार धोकर गरम पानी में 45 मिनट के लिए भिगो दें और सारा पानी निकाल दें और भीगी हुई दाल को ब्लेंडर में डालें। इसके बाद एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब ब्लेंडर में पनीर के टुकड़े, 2-3 टेबल स्पून पानी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर रखें और चीनी को पूरी तरह घुलने दें।
  • अब पिसी हुई इलायची और केसर के लच्छे डालें और चाशनी को तब तक पकने दें, जब तक कि यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। अब एक चम्मच या व्हिस्क का इस्तेमाल करें और घोल को कम से कम 2-3 मिनट तक फेंटें। इससे यह फूला हुआ हो जाएगा। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और गरम तेल में घोल के छोटे-छोटे टुकड़े/गोलियां डालने के लिए एक चम्मच का प्रयोग करें और इसे गोल्डन होने तक तलते रहें। अब वड़ों को चाशनी में डालें और उन्हें कम से कम 30 मिनट तक भीगने दें। लीजिये आपके सॉफ्ट और स्वादिष्ट मूंग दाल रस वड़े तैयार हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement