बनाएं ''गार्लिक सूप''

img

सामग्री-

  • फ्रेंच ब्रेड = 4 कप छोटे-छोटे क्यूब में कटे हुए
  • वेजिटेबल स्टॉक = 4 कप
  • बड़ी लहसुन की कलियाँ = 8 बारीक काट ले
  • चिल्ली फलैक्स = ½ टीस्पून
  • पेपरिका पाउडर = 2 टीस्पून
  • काली मिर्च का पाउडर = ½ टीस्पून
  • नमक = स्वाद अनुसार
  • अंडे = 4 बड़े साइज़ के
  • हरा धनिया = 2 से 3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • बटर = 1 टेबलस्पून
  • ओलिव ऑइल = 4 टेबलस्पून

विधि- 

  • इसे बनाने के लिए एक पैन मे ओलिव ऑइल डालकर हल्का सा गर्म होने दे। जब ऑइल हल्का गर्म हो जाएँ, तब इसमें बटर डालकर बटर को पिघलने दे। उसके बाद बटर मेल्ट होने पर इसमें लहसुन डालकर इसको लाइट गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। अब इसमें क्यूब में कटे हुए फ्रेंच ब्रेड डालकर चम्मच से मिक्स करते हुए गोल्डन ब्राउन कलर आने तक फ्रेंच ब्रेड को फ्राई कर ले। तब तक जब तक ब्रेड क्रिस्पी हो जाएँ। उसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर मिला ले और फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक, पेपरिका पाउडर, चिल्ली फलैक्स और काली मिर्च का पाउडर डालकर मिक्स कर ले। अब सूप में एक उबाल आने दे और उसके बाद आंच को कम करके सूप को 10 मिनट कुक होने दे। इससे फेंच ब्रेड सॉफ्ट हो जाएँ और सूप भी अच्छे से कुक हो जाएँ।
  • अब 10 मिनट बाद सूप में हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले। वहीं उसके बाद सूप में अन्डो को डाल ले। अब अन्डो को डालने के लिए आप पहले एक अंडे को फोड़कर छोटे बाउल में डाल ले। इसके बाद बाउल की हेल्प से अंडे को सूप की एक साइड में डाल ले। ठीक ऐसे ही बाकी के तीनो अन्डो को भी सूप में थोड़े-थोड़े गेप में डाल ले और अन्डो को डालने के बाद आपको अन्डो में सूप में मिक्स नही करना हैं। अब अंडे डालने के बाद सूप को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट ढककर कुक होने दे। जिससे अंडे भी पक जाएँ, उसके बाद गैस को बंद कर दे और सूप को बाउल में निकाल ले।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement