सोमवार को करें ये उपाय, बरसने लगेगी महादेव की कृपा
सोमवार का दिन भगवान महादेव को समर्पित है। सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए शुभ दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भगवान महादेव को प्रसन्न करना बेहद सरल है। हर सोमवार भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए अधिकतर महिलाएं और कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं, जो काफी लाभदायी माना जाता है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
सोमवार को करें ये उपाय:-
- सोमवार को महादेव मंदिर में जाकर शिवलिंग को गंगाजल अर्पित करें तथा इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
- सोमवार की शाम शिवलिंग को शहद की धारा अपिर्त करने से नौकरी एवं व्यवसाय से जुड़ी परेशानी से छुटकारा प्राप्त होगा।
- सोमवार के दिन महादेव को लाल या पीले चंदन का तिलक लगाने से कभी भी घर में धन दौलत की कमी नहीं होती।
- सोमवार के दिन महादेव की आराधना करते समय अक्षत, फूल और नैवेद्य अवश्य अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होंगे।
- सोमवार के दिन महादेव की पूजा के वक़्त शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन की कमी नहीं रहती तथा महादेव की कृपा बनी रहती है।
- सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है तथा आर्थिक तंगी दूर होती है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
