15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी अजय देवगन-दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी 'सिंघम 3'लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित 'सिंघम' और 2014 में प्रदर्शित 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।'सिंघम' में अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल को जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं 'सिंघम रिटर्न में अजय के साथ करीना कपूर की जोड़ी नजार आयी थी।अब 'सिंघम अगेन' में अजय के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म सिंघम 3 को लेकर लेटेस्ट जानकारी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अगले साल फिल्म सिंघम अगेन 2024 में इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तरण आदर्श ने बताया कि इस साल के अगस्त महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
