करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान!

img

बॉलीवुड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्ख़ियों में बने एक्टर सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जिससे प्रशंसक उत्साहित हो सकते हैं। 25 वर्ष पश्चात् सलमान खान अब एक बार फिर से करण जौहर के साथ काम कर सकते हैं तथा मीडिया रिपोर्ट्स के फिल्म 2024 की ईद पर रिलीज हो सकती है। वही बॉलीवुड फिल्मनिर्माता करण जौहर, सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। चर्चा है कि सलमान खान, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म करने की योजना कर रहे हैं। दोनों एक बिग बजट फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसे 2024 की ईद के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दोनों लगभग 25 वर्ष पश्चात् साथ काम करेंगे।

आपको बता दें कि करण जौहर ने सलमान खान को लेकर साल 1998 में 'कुछ कुछ होता है' बनाई थी। बता दें कि सलमान खान बीते कई दिनों से फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन में व्यस्त थे तथा आज फिल्म रिलीज हो गई है। वहीं इसके पश्चात् नवंबर में उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज हो रही है। टाइगर 3 की रिलीज के पश्चात् सलमान, शाहरुख खान का साथ टाइगर वर्सेज पठान पर काम करना आरम्भ करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में आरम्भ हो सकती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement