बालों से आती है बदबू तो अपनाए ये घरेलू उपाय

img

गर्मी में पसीना केवल स्किन ही नहीं कई हेयर प्रॉब्लम्स के होने का कारण भी बनता है। जी हाँ और बाहर निकलने पर तेज धूप और बढ़ी हुई गर्मी की वजह से बालों में पसीना बनने लगता है और हवा में मौजूद गंदगी भी बालों में जमती रहती है। ऐसा होने पर स्कैल्प ( itching in scalp ) में दाने, इचिंग या अन्य समस्याएं हो जाती है। जी हाँ और ऐसा होने पर बालों ( Smelly scalp ) से बदबू का आना भी एक आम समस्या है। जी दरअसल बालों में जमने वाला बैक्टीरिया और ऑयल भी बदबू के आने का अहम कारण होते हैं। वैसे तो एक या दो बार बालों से बदबू आना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर ये समस्या हर बार रहे, तो ऐसे में लोगों को शर्मिंदगी तक झेलनी पड़ सकती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो घरेलू उपाय जो आपकी इस समस्या को खत्म कर देंगे।

प्याज का रस- बालों के लिए प्याज के रस को बेस्ट माना जाता है। जी हाँ, इससे बालों में होने वाले डैंड्रफ, इचिंग को दूर करने के अलावा उन्हें मजबूत भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा बालों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए एक आपको प्याज के रस और नींबू के रस का घरेलू नुस्खा अपनाना है। सबसे पहले एक कटोरी में तीन चम्मच प्याज का रस लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद शैंपू कर लें।

एप्पल साइडर विनेगर- बालों में जमने वाले बैड बैक्टीरिया को आप एप्पल साइडर विनेगर से रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में तीन चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें और इसमें 2 कप पानी डालें। आप बालों को पहले माइल्ड क्लींजर से धो लें और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल वॉटर से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें।

नींबू- विटामिन सी से भरपूर नींबू में ऑयल को रिमूव करने के गुण मौजूद होते हैं। इसी केसाथ ही ये बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। इसके लिए एक बर्तन में दो कप गर्म पानी लें और इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अप्लाई करने से पहले बालों को क्लीन कर लें और फिर इसे लगाएं और थोड़ी देर ऐसे ही रखने के बाद बालों को सादा पानी से धो लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement