बनाएं ''सत्तू का पराठा''

img

सामग्री:-

  • गेहूं का आटा- 3 कप
  • सत्तू- 2 कप
  • प्याज बारीक कटे- 2
  • लहसुन कलिया पिसी- 5
  • अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
  • अजवाइन- 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 3
  • नींबू रस- 1 टेबलस्पून
  • अमचूर- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
  • घी- 2 टी स्पून
  • तेल
  • नमक- स्वादानुसार

सत्तू का पराठा बनाने की विधि:-

  • सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार कर लें. इसके लिए एक बाउल में गेहूं आटा छान लें. अब इसमें घी डालकर हाथों से मसल लें इसके पश्चात् थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अब एक दूसरे बाउल में सत्तू का आटा, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी प्याज, नींबू का रस, अमचूर पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन एवं नमक डालकर अच्छी प्रकार मिक्स करें. आपका सत्तू का मिश्रण तैयार है. इसमें 1-2 चम्मच पानी भी मिला लें. मिश्रण तैयार करने के पश्चात् तैयार किए हुए गेहूं के आटे को एक बाद दोबारा हाथों से मसल लें तथा इसकी लोइयां बनाकर रख लें. अब एक लोई को थोड़ा बेलें फिर इसमें सत्तू के मिश्रण की 1 चम्मच भरकर पराठा बेल लें. गैस पर पैन रखकर गर्म करें तथा पराठा डाल दें. जब पराठा दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तो तेल लगाकर सेंक लें.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement