20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए इसका सही समय और क्यों है खास?
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा. यह ग्रहण प्रातः 7 बजकर 5 मिनट से आरम्भ हो रहा है, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के वक़्त सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है जिन्हें ग्रहों का सेनापति माना जाता है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण का सही समय:-
बता दें कि वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, बृहस्पतिवार को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर ख़त्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण क्यों है खास?
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण बहुत विशेष है, क्योंकि यह तीन प्रकार का होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक, कुंडलाकार एवं पूर्ण होगा। इसी के वजह से इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। आंशिक सूर्य ग्रहण वह होता है जब चंद्रमा सूर्य के छोटे हिस्से को प्रभावित करता है। इसके साथ ही कुंडलाकार तब होता है जब सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीचो-बीच आ जाता है मतलब सूर्य एक चमकदार रिंग की भांति आने लगता है। इसी को वलयाकार सूर्य ग्रहण या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
किन-किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण:-
वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भात में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन,समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर एवं दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर नजर आएगा।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
