सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का गाना ‘ओ बल्ले बल्ले’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना ''ओ बल्ले बल्ले'' रिलीज हो गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं।'किसी का भाई किसी की जान' का गाना ''ओ बल्ले बल्ले'' रिलीज हो गया है।इस गाने में सलमान खान के साथ पलक तिवारी, राघव जुयाल, विनाली भटनागर, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के म्यूजिक सुखबीर के हैं और लिरिसिस्ट कुमार हैं और इसे कोरियोग्राफ किया है जे. मास्टर ने।सलमान खान ने गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, ओ बल्ले बल्ले गाना रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
