चीन की एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत
हांगझोऊ, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर में एक फैक्टरी की इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि सोमवार अपराह्न करीब दो बजकर चार मिनट पर वुई काउंटी के औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत की तीसरी मंजिल आग लगने के बाद कई लोग फंस गए। आग के चपेट में आने से कम से कम 11 लोगाें की मौत हो गयी। दो बार की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की गई। फैक्टरी में आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
