किसी का भाई किसी की जान में मेरा किरदार बेहद महत्वपूर्ण : पूजा हेगड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनका किरदार बेहद महत्वपूर्ण है और दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा। पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया है।यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। पूजा हेगड़े ने कहा, लोग रियल में मुझे फिल्म में पसंद करेंगे, मुझे इसका अहसास हो रहा है। फिल्म में मेरा किरदार वास्तव में महत्वपूर्ण है, जैसा कि ट्रेलर दिखाया गया है।सलमान खान की फिल्म में किसी हीरोइन को ऐसा मौका दिया जाना, वाकई हैरान करने वाला है। इस फिल्म की कहानी में लड़की काफी महत्वपूर्ण है। यह मेरे लिए कुछ ऐसा था, जो बहुत यूनिक और बहुत अच्छा भी रहा। पूजा हेगड़े ने कहा, सलमान सर के बहुत सारे फैन्स हैं, जिन्हें आप नकार नहीं सकते। इस फिल्म में बहुत सारी मारधाड़, कॉमेडी है, यह रियल में एक फैमिली ड्रामा है। सलमान सर के साथ काम करने का एक्सपीरिंयस काफी शानदार रहा। किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान-पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटश, जगपति बाबू, विजेंद्र सिंह लीड रोल में हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
