इस दिन रिलीज होगी स्त्री-2
कॉमेडी-हॉरर मूवी ‘स्त्री’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त अदाकारी ने लोगों को बहुत इंप्रेस किया था। डर के साथ-साथ मूवी में कॉमेडी का डोज भी था। वहीं मूवी ‘भेड़िया’ की रिलीज के साथ ये बात भी साफ हो गई थी कि ‘स्त्री’ का सीक्वल भी बनाया जाने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो चुके है।
अब ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा कर दिया है। इस वीडियो में राजकुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना भी दिखाई आ रहे हैं। बड़े ही खास अंदाज में मूवी की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार को एक स्त्री नजर आती है। जिसके देखकर वह घबरा जाता हैं।
अभिनेता स्त्री की ओर आगे बढ़ते हैं लेकिन वो गायब होने लग जाती है। फिर पंकज और अपारशक्ति भी दिखाई दिए थे। वहीं श्रद्धा आकर कहती हैं कि अरे स्त्री नहीं हम हैं। अभिनेत्री कहती हैं कि जल्द ही एक बड़ी और खतरनाक मुसिबत भी आ सकती है। सब पूछते हैं कि कब। लेकिन वह कुछ नहीं बताती और चली जाती हैं। इसके उपरांत पंकज त्रिपाठी एक लेटर पढ़ते हुए बताते हैं कि स्त्री अगले वर्ष अगस्त 2024 में आने वाली है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
