बनाएं ''तोरई की सब्जी''

img

सामग्री:-

  • 2-3 बड़े चम्मच घी 
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ
  • ¼ छोटा चम्मच हींग
  • 3-4 लहसुन - कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक - कटा हुआ
  • 3 ताज़ी हरी मिर्च - कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 मध्यम प्याज - कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 3 तोरई- कटी हुई 
  • पानी
  • आधा नींबू
  • 3 बड़े चम्मच हरा धनिया - कटा हुआ (गार्निश के लिए)

तोरई की सब्जी बनाने की विधि:-

  • तोरई की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पीलर की सहायता से इसका छिलका निकाल दें। फिर तोरई को गोल-गोल शेप में काट लें। इसके अलावा 2 प्याज को स्लाइस में, लहसुन को बारीक तथा अदरक को लम्बा और पतला-पतला काट लें। साथ ही 3-4 हरी मिर्च भी काटकर रख लें। सब्जियां काटने के पश्चात् गैस पर पैन चढ़ाएं और घी डालकर गर्म करें। घी के गर्म होने पर इसमें सामग्री मुताबिक, जीरा और सौंफ डालकर तड़काएं। इसके तुरंत बाद हींग, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें। 1 मिनट भूनन के पश्चात् इसमें स्लाइस किया हुआ प्याज डाल दें। जब प्याज लाइट ब्राउन होना आरम्भ हो जाए तो इसमें 2 पिंच नमक डाल दें। नमक डालने के पश्चात् सामग्री अनुसार हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर मिक्स कर दें। फिर कटी हुई तोरई इसमें मिलाकर चमचे से अच्छी प्रकार चलाएं ताकि सारे मसाले तोरई पर कोट हो जाएं। अब गैस की फ्लेम को लो कर दें। जैसे-जैसे तोरई अपना पानी छोड़ेगी यह पकना भी शुरू हो जाएगी। ढककर तोरई को 10 मिनट तक पकाइए। तय समय पश्चात् आपकी स्वादिष्ट तोरई की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। नींबू निचोड़कर परोसें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement