सलमान के साथ अफेयर पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ अफेयर पर कहा है कि वह सिंगल है और उनका ध्यान करियर पर है। पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया है।यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लंबे समय से पूजा हेगड़े का नाम सलमान से जोड़ा जा रहा है। सलमान के साथ लगातार उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर पूजा हेगड़े ने चुप्पी तोड़ी है। पूजा से सलमान के साथ उनके रिलेशनशिप रूमर्स पर सवाल किया है, तो उन्होंने कहा, मैं इस बारे में क्या कहूं। मैं अपने बारे में रोज नई-नई बातें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं, मुझे अकेले रहना पसंद है। वाकई मैं अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं अलग-अलग शहरों में ट्रैवल करती रहती हूं, अभी मेरा लक्ष्य मेरा करियर है। मैं अब बैठकर इन रूमर्स पर ध्यान नहीं दे सकती, मैं इस बारे में क्या ही करूंगी? पूजा हेगड़े ने कहा, “मुझे सलमान के साथ काम करके अच्छा लगा, वह सच में जैसे आप उन्हें इंटरव्यू में देखते हैं सेट पर भी वैसे ही हैं। मुझे पसंद है कि सलमान सर जिस तरह से खुलकर बात करते हैं, वो वही कहते तो जो उन्हें सही लगता है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
