पूरी तरह देसी ट्रैक है हनी सिंह का नया गाना 'नागन'
'देसी कलाकार', 'ब्राउन रंग', 'ब्लू आईज' और 'लव डोज' जैसे हिट गानों के लिए फेमस रैपर यो यो हनी सिंह का नया ट्रैक 'नागन' रिलीज होने वाला है। सिंगर ने कहा कि यह उनके दूसरे गानों से बिल्कुल अलग है। यह पूरी तरह पंजाबी ट्रैक है जबकि इससे पहले उनके गानों में वेस्टर्न अर्बन म्यूजिक की झलक होती थी। हनी सिंह ने कहा कि यह हार्ड कोर देसी ट्रैक है जिसमें पंजाबी तड़का ज्यादा है। साथ ही अर्बन ट्राइबल हिप हॉप भी है। यह गाना उनके नए एलबम 'हनी 3.0' का है।
गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिह ने कहा, दर्शकों ने आज तक जो भी देखा या सुना है नागन उससे बिल्कुल अलग है। मेरे ज्यादातर पुराने गाने अर्बन वेस्टर्न हैं। वहीं, नागन काफी देसी और पंजाबी है। इस गाने के वीडियो मेक्सिको के तुलुम में शूट किए गए हैं। रैपर ने बताया, मेरे फैन ने इतने सालों से मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए मैं अनुग्रहित हूं। वही मेरी ताकत हैं, मेरा परिवार हैं। एक कलाकार के रूप में अपने फैन का नये म्यूजिक और साउंड से मनोरंजन करना मेरी जिम्मेदारी है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
