गर्मियों में फट रहें हैं होंठ तो ना हो परेशान, इस ट्रिक से तुरंत मिलेगा छुटकारा

img

गर्मियों के मौसम में होंठ फटने की परेशानी आरम्भ हो जाती है तथा ऐसे में त्वचा के साथ ही होठों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वैसे तो ये परेशानी सर्दियों में अधिकतर लोगों को होती है, मगर गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों को होठ सूखने एवं फटने की शिकायत रहती है। ऐसा डिहाइड्रेशन की वजह से होता है। इससे निपटने का सबसे सरल समाधान है कि आप स्वयं को हाइड्रेटेड रखें। यहां देखिए फटे होठों से निपटने के सरल तरीके। 

इस बात का रखें ख्याल:-
गर्मी में स्किन ड्राईनेस की परेशानी से बचने के लिए खूब सारा पानी एवं लिक्विड चीजों को डायट में सम्मिलित करें। इसी के साथ धूप में निकलने से पहले लिप केयर रूटीन को फॉलो करें।

अपनाएं ये तरीके:-

शहद का करें यूज:-
शहद आपके होठों को मॉइस्चराइज करने एवं फटे होठों को संक्रमण से बचाने में सहायता कर सकता है। यह एक हल्के एक्सफोलिएटर के तौर पर भी काम करता है तथा आपके होठों से सूखी, डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए इसे अपने होंठो पर लगाएं।

पेट्रोलियम जैली:-
पेट्रोलियम जेली तेल एवं मोम की तुलना में पानी में अधिक वक़्त तक रहती है। फटे लिप्स से आराम पाने का ये सस्ता और सरल तरीका है।

नारियल का तेल:-
नारियल के तेल में कई ब्यूटी बेनिफिट्स है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी एवं एंटी बैक्टीरियल गुण हैं। फटे होठों पर दिन भर नारियल का तेल लगाएं। अपने होठों पर तेल लगाने के लिए एक रूई का उपयोग करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement