अभिनेता के तौर पर मुझे गंभीरता के साथ नहीं लिया गया : बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि उन्हें अभिनेता के तौर पर गंभीरता के साथ नहीं लिया गया है। बॉबी देओल ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म बरसात से की थी। बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं। बॉबी देओल का कहना है कि उन्हें बतौर अभिनेता गंभीरता के साथ नहीं लिया गया है। बॉबी देओल ने कहा, ''एक अभिनेता के तौर पर मुझे किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। मुझे पता था कि मुझमें पोटेंशियल और काबिलियत है, लेकिन किसी ने मुझे मौका नहीं दिया। मैंने ऐसा काम चुना था जो मेरे लिए काम नहीं करता था, इसलिए चीजें इसके एक दम अलग हो गईं। इसलिए मैंने इस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम करना शुरू किया।
ऐसे कई पल आए हैं, जब मुझे यह एहसास हुआ कि स्टारडम लंबे समय नहीं रहता है। स्टारडम ज्यादा नहीं टिकता है। एक टाइम ऐसा आता है कि जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आता है, जब आपको कोई भी नहीं चाहता है। मैं इन हालातों से गुजरा हूं, मैं हार गया था, लेकिन मैं वापस से खड़ा हुआ मैंने वापस से लड़ाई लड़ी और मुझे एहसास हुआ कि मुझे उन्हें यह साबित करना है कि उन्हें मेरी जरूरत है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
