15 अप्रैल से किया ईवी6 की शुरू होगी बुकिंग
प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि कंपनी की तरफ से इस कार की बुकिंग डेट और कीमत का खुलासा कर दिया गया है। चलिए बताते हैं कि कार की बुकिंग कब से शुरू हो रही है। किया मोटर्स ने जून 2022 में ईवी6 को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी को बड़ी सख्या में कार की बुकिंग मिली, जिसके बाद 432 ग्राहकों को इसकी डिलीवरी की जा चुकी है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो रही है।
किया ईवी6 को दो वैरिएंट ऑफर के साथ उतारा जा रहा है। ईवी6 को जीटी लाइन और जीटी लाइन ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में उतारा जाएगा। जीटी लाइन वेरिएंट की कीमत 60.95 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है और जीटी लाइन ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 65.95 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। ईवी6 में 77.4 kWh की बैटरी दी गयी है, जो फुल चार्ज होने पर 708 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा अल्ट्रा फास्ट चार्जर से 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज होगी। इस कार को सिर्फ 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से चला सकते हैं।
किया इंडिया के एमडी ताई-जिन पार्क का कहना है कि ये पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है जो लॉन्च होने के साथ ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और कई पुरस्कार भी जीते हैं और आगे हम इस सेगमेंट को जारी रखेंगे। इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स, 12.3 इंच कर्व्ड टचस्क्रीन और 14 स्पीकर्स दिए गये है। किया ईवी6 में आठ एयरबैग्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें रियर-क्रॉस ट्रैफिक अवॉइडेंस एसिस्ट है जो कार के पीछे जाने पर जानकारी देता है। इसके अलावा लेन बदलने पर भी आपको सिग्नल देता है।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
