हनुमान जन्मोत्सव पर अपनी राशि अनुसार जरुर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार, 06 अप्रैल को मनाई जाएगी. भगवान हनुमान का जन्मदिन हनुमान जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है. पुराणों के मुताबिक, हनुमान जी को श्रीराम का परम भक्त माना जाता है तथा इससे जुड़ी कई कथाएं भी हैं. बजरंगबली के श्रद्धालुओं में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह रहता है. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, मगर इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान जी की पूजा करते समय राम दरबार का पूजन अवश्य करें, ऐसा क्योंकि माना जाता है कि राम जी की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी रहती है. हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर चलिए आपको बताते है संकटमोचन को प्रसन्न करने के चमत्कारी मंत्रों के बारे में. इन मंत्रों का जाप अपनी राशि अनुसार करने से इसका शुभ फल मिलता है.
हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप;-
मेष राशि
ॐ सर्वदुखहराय नम-
वृषभ राशि
ॐ कपिसेनानायक नम-
मिथुन राशि
ॐ मनोजवाय नम-
कर्क राशि
ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नम-
सिंह राशि
ॐ परशौर्य विनाशन नम-
कन्या राशि
ॐ पंचवक्त्र नम-
तुला राशि
ॐ सर्वग्रह विनाशिने नमः
वृश्चिक राशि
ॐ सर्वबन्धविमोक्त्रे नम-
धनु राशि
ॐ चिरंजीविते नम-
मकर राशि
ॐ सुरार्चिते नम-
कुंभ राशि
ॐ वज्रकाय नम-
मीन राशि
ॐ कामरूपिणे नम-
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
