उप्र : सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
नोएडा, बुधवार, 05 अप्रैल 2023। जिले में एक मोटरसाइकिल के डम्पर ट्रक से टकरा जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसा मंगलवार की रात इकोटेक-1 पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे और कासना से अपने गांव बंजरपुर जा रहे थे। शहीद विनोद भाटी चौराहे के पास उनकी मोटरसाइिकल को एक डम्पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कुमार और समीर भाटी की मौत हो गई और सूरज कुमार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सूरज कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चाालक भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
