30 मार्च को रिलीज होगा मैदान का टीजर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का टीजर 30 मार्च को रिलीज होगा। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन 'भोला' के अलावा फिल्म 'मैदान' में भी नजर आएंगे। इसी के साथ अजय देवगन अपनी फिल्म मैदान का टीजर भी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म से जुड़ा पोस्टर है। जिसमें फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। अजय देवगन की फिल्म मैदान 23 जून को रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
