बनाएं ''मशरूम फ्राई''

img

सामग्री:-

  • टुकड़ों में कटी हुई 250 ग्राम मशरूम
  • कटी हुई 1 प्याज
  • कटी हुई 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • एक पिंच गरम मसाला
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 टी स्पून हल्दी 
  • 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर

मशरूम फ्राई बनाने की विधि:-

  • मशरूम फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें हरी मिर्च डालकर, मशरूम डालकर तब तक पकाएं जब तक मशरूम पानी न छोड़ दें। अब इस स्टेज पर पैन में जीरा पाउडर, हल्दी, काली मिर्च, गरम मसाला एवं नमक डालकर मशरूम के हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। आपका स्वादिष्ट मशरूम फ्राई बनकर तैयार है। शाम के वक़्त चाय के साथ आप इसका मजा ले सकते हैं। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement