बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करेंगी पूजा हेगड़े!
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती हैं। 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनने की बात कंफर्म की थी। उन्होंने बताया था सीक्वल के आइडिया के साथ सलमान को अप्रोच किया गया। सलमान को आइडिया पसंद आया, जिसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। सलमान खान ने यह पुष्टि की थी कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनेगा और उसका नाम पवन पुत्र भाईजान होगा। कहा जा रहा है कि 'पवनपुत्र भाईजान' में पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
