फिल्म 'भोला' का गाना दिल है भोला रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला का नया गाना ''दिल है भोला'' रिलीज हो गया है। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म भोला का नया गाना 'दिल है भोला ' रिलीज कर दिया गया है। गाना दिल है भोला को अमित मिश्रा ने गाया है और इरशाद कामिल ने बोल लिखे हैं, जबकि गाने को रवि बसरूर ने तैयार किया है। अजय देवगन की फिल्म 'भोला' दक्षिण भारतीय फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आएंगे। भोला का निर्देशन भी अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
