थ्रिलर से भरपूर है आदित्य कपूर की की फिल्म गुमराह
बॉलीवुड फिल्म स्टार आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर जल्दी ही अपनी मूवी गुमराह को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में है। मूवी स्टार आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी गुमराह का धमाकेदार ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। जो काफी थ्रिलिंग और एक्साइटिंग दिखाई देगा। इस मूवी के ट्रेलर को दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल चुका है।
मूवी के ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल निभाते हुए नजर आ रहे है। मूवी की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के ईर्दगिर्द बनाई गई है। इसमें शक के दायरे में दो हमशक्ल हैं। ये किरदार आदित्य रॉय कपूर ने अदा किया है। साथ ही मूवी में अदाकारा मृणाल ठाकुर एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल दिखाई देने वाले है। जबकि, रोनित रॉय भी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है।
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मूवी गुमराह को निर्देशक वर्धान केतकर ने डायरेक्ट भी कर चुके है। इस मूवी को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। मूवी को रिलीज होने में अब चंद ही दिन बाकी है। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघर पहुंचने जा रही है। जिसे लेकर फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी भी देखने के लिए मिली है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
