बनाएं ''लौकी का हलवा''

img

सामग्री:-

  • 1 लौकी
  • 100 ग्राम चीनी
  • 50 ग्राम मावा
  • 1 कप दूध 
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच घी
  • 2 चम्मच सूखे मेवे

ऐसे बनाएं लौकी का हलवा:-

  • लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी के छिलके उतारकर उसे कद्दूकस करके अलग रख दें। तत्पश्चात, मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखकर उसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर फ्राई करें। जब लौकी भूनकर हल्की भूरी रंग की हो जाए तो उसमें एक बड़ा कप दूध डालकर पकाएं। दूध को तब तक पकाएं जब तक यह पूरी तरह से सूख नहीं जाता। तत्पश्चात, इसमें चीनी एवं मावा डालकर सबी चीजों को लौकी के साथ अच्छी प्रकार से मिक्स करते हुए 10 मिनट निरंतर चलाते हुए पकाएं। जब मावा अच्छी प्रकार से भुन जाए तो इसमें इलायची पाउडर एवं कटे हुए सूखे मेवे डालकर गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट लौकी का हलवा बनकर तैयार है। आप इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement