शॉर्ट आउटफिट में सोशल मीडिया पर आग लगा रही सुहाना खान
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान स्टारकिड्स की चर्चा में टॉप पर बनी रहती है। सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की मूवी 'द आर्चीज' के माध्यम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है और अब जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मूवीज में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान बहुत फेमस हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। शाहरुख और गौरी की लाडली सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती दिखाई दी हैं। अब सुहाना खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं।
इस तस्वीर में सुहाना खान व्हाइट कलर के आउटफिट में शॉर्ट आउटफिट में बोल्ड पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इन फोटोज में सुहाना ने न्यूड मेकअप किया हुआ है। साथ ही अपने बालों को बांधा हुआ है। फोटो में सुहाना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज में शाहरुख खान की लाडली दीवारे के सहारे बैठकर पोज भी देती हुई दिखाई दी। स्टारकिड ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हाय।" सुहाना की इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप यह कैसे कर लेती हैं। बहुत ही खूबसूरत।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप बहुत ही खूबसूरत हैं।"
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
