विफल हो चुके सिग्नेचर बैंक को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक
न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक ने विफल सिग्नेचर बैंक की एक बड़ी हिस्सेदारी को 2.7 अरब डॉलर में खरीदने का निर्णय किया है। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही, सोमवार से सिग्नेचर बैंक की 40 शाखाएं फ्लैगस्टार बैंक के नाम से जानी जाएंगी। फ्लैगस्टार न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक की अनुषंगियों में से एक है। इस सौदे में सिग्नेचर बैंक की 38.4 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों की खरीद शामिल होगी। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने कहा कि सिग्नेचर बैंक का60 अरब डॉलर का कर्ज सुरक्षित है और सौदा समय पर पूरा होने की उम्मीद है। सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने के 48 घंटे के भीतर सिग्नेचर बैंक के विफल होने की जानकारी सामने आई थी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
