कविता की याचिका पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट की दायर
नई दिल्ली, शनिवार, 18 मार्च 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ और गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता एवं तेलंगाना विधानपरिषद सदस्य के कविता की ओर से दायर याचिका पर जांच एजेंसी का पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं करने का आग्रह करते हुए उच्चतम न्यायालय के समक्ष कैविएट दाखिल किया है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि 16 मार्च को सुश्री कविता के ईडी के समक्ष पेश नहीं होने के बाद उन्हें 20 मार्च को पूछताछ के वास्ते उपस्थित होने के लिए नये सिरे से समन जारी किया गया है। कैविएट एक कानूनी दस्तावेज है जिसके जरिए न्यायालय को कोई विशेष कार्रवाई करने से रोकने का आग्रह अथवा विपक्षी पार्टी को कोई राहत देने के पहले कैविएट दाखिल करने को अपना पक्ष रखे जाने का मौका दिया जा सके।
Similar Post
-
अपने ही देश में तिरंगा लहराना क्या अपराध है: केजरीवाल ने कॉजपा नेताओं की न्यायिक हिरासत पर कहा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार क ...
-
कांग्रेस सांसद वड़िंग ने नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा के परिवार से मुलाकात की
चंडीगढ़, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता एवं सांसद अमरिं ...
-
अभिषेक बनर्जी होर्डिंग मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए
कोलकाता, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्र ...
