रिलीज हुआ मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग का शानदार पोस्टर
मिशन इम्पॉसिबल विश्वभर में सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक कही जाती है। इस फ्रेंचाइजी के लाखों लोग फैन है, और हर बार इसकी मूवी की प्रतीक्षा भी करते है। ये सीरीज टॉम क्रूज के सांस रोक देने वाले स्टंट्स के लिए भी पहचानी जाती है, जिन्हें वह खुद करते हैं। फैंस अब बेसब्री से इसकी अलगी किस्त की प्रतीक्षा करते है। जो कि जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं।
फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग का पार्ट वन है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। पोस्टर देख ही फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। पोस्टर पर मिशन इम्पॉसिबल टेक्स्ट को खड़ा करके लिखा गया है और सबसे ऊपर टॉम क्रूज लिखा है। इसी दौरान एक बाइक नीचे की ओर गिर रही है और उसके पीछे टॉम को गिरते हुए भी दर्शाया गया है। सबसे नीचे डेड रेकनिंग लिखा गया है। इस पोस्टर में मूवी की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। पोस्टर में जिस ऊचांई से टॉप क्रूज गिरते हुए नजर आ रहे हैं, उसने फैंस की सांसे और भी ज्यादा बढ़ा दी है।
खबरों का कहना है कि यह मूवी 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फ्रेंचाइजी की 7वीं किस्त है। मिशन इम्पॉसिलबल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 में हुई थी। इसमें 6 फिल्में पहली 1996, दूसरी 2003, तीसरी 2006, चौथी 2011, 5वी 2015, छठी 2018 और अब 7वी किस्त 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
